Scripture Stories
भविष्यवक्ता शमूएल


“भविष्यवक्ता शमूएल,” पुराने नियम की कहानियां (2022)

“भविष्यवक्ता शमूएल,” पुराने नियम की कहानियां

1 शमूएल 2-3

भविष्यवक्ता शमूएल

एक लड़का जिसे प्रभु ने नियुक्त किया था

Image
एली एक आदमी से बात कर रहा है

लंबे समय से इस्राएलियों के पास उनका नेतृत्व करने के लिए प्रभु का कोई भविष्यवक्ता नहीं था। इसके बजाय, न्यायियों ने इस्राएल में कई वर्षों तक शासन किया। इस दौरान, हन्ना अपने युवा बेटे शमूएल को इस्राएल के याजक और न्यायधीश एली के साथ रहने के लिए लाई थी। शमूएल ने मंदिर में एली की मदद की थी।

1 शमूएल 2:11, 18, 26; 3:1

Image
एली के बेटे सामान चोरी कर रहे हैं

एली के दो बेटे भी मंदिर में सेवा करते थे, लेकिन वे प्रभु के लिए लाई गई भेंटों को चुराते थे। कुछ लोगों ने एली से शिकायत की, लेकिन एली ने उन्हें सजा नहीं दी।

1 शमूएल 2:12–17, 22–23

Image
शमूएल

एक शाम शमूएल को एक आवाज सुनाई दी। उसे लगा कि यह एली है, इसलिए शमूएल उसके पास गया। लेकिन एली ने उसे नहीं बुलाया था। एली ने शमूएल को वापस बिस्तर पर जाने को कहा।

1 शमूएल 3:3– 5

Image
शमूएल एली से बात कर रहा है

शमूएल ने दूसरी बार उसे बुलाने की आवाज सुनी। वह एली के पास गया और पूछा उसे क्या चाहिए। लेकिन एली ने उसे नहीं बुलाया था। एली ने शमूएल को बिस्तर पर जाने को कहा।

1 शमूएल 3:6

Image
एली शमूएल से बात कर रहा है

शमूएल ने तीसरी बार उसे बुलाने की आवाज सुनी। वह फिर से एली के पास गया और पूछा उसे क्या चाहिए। इस बार एली जानता था कि वह प्रभु था जो शमूएल से बात कर रहा था। एली ने शमूएल को वापस बिस्तर पर जाने को कहा। एली ने कहा अगर प्रभु ने फिर बुलाया तो शमूएल को उसे सुनना चाहिए।

1 शमूएल 3:8–9

Image
शमूएल परमेश्वर से बात कर रहा है

शमूएल ने फिर से उसे बुलाने की आवाज सुनी। इस बार शमूएल ने प्रभु से बोलने को कहा और कहा कि वह सुनेगा। प्रभु ने शमूएल को कहा कि एली के लिए अपने दुष्ट बेटों को मंदिर में सेवा करने देना गलत है। एली के परिवार को अब वहां सेवा करने की अनुमति नहीं होगी।

1 शमूएल 3:10–14

Image
शमूएल और एली बात कर रहे हैं

अगले दिन एली ने शमूएल से पूछा कि प्रभु ने क्या कहा था। शमूएल उसे बताया कि प्रभु ने क्या कहा था। एली जान गया कि प्रभु शमूएल जरिए बात कर रहा था।

1 शमूएल 3:15–18

Image
शमूएल लोगों को देख रहा है

खबर पूरे इस्राएल फैल गई। लोग जान गए थे कि प्रभु ने शमूएल को उनका भविष्यवक्ता चुना था।

1 शमूएल 3:19–20