Scripture Stories
नूह और उसका परिवार


“नूह और उसका परिवार,” पुराने नियम की कहानियां (2022)

“नूह और उसका परिवार,” पुराने नियम की कहानियां

उत्पत्ति 6–9; मूसा 8

नूह और उसका परिवार

जहाज, बाढ़ और प्रभु की प्रतिज्ञाएं

Image
नूह, लोगों को देखते हुए

नूह और उसका परिवार प्रभु की आज्ञा का पालन करता था। दूसरे सभी लोग बहुत दुष्ट थे। प्रभु ने नूह से कहा कि अगर लोग पश्चाताप नहीं करेंगे, तो बाढ़ से पृथ्वी डूब जाएगी।

उत्पत्ति 6:5–13; मूसा 8:13–17

Image
नूह लोगों को शिक्षा देते हुए

नूह ने लोगों को सिखाया कि प्रभु उन्हें प्यार करता है और चाहता है कि वे पश्चाताप करें और यीशु मसीह में विश्वास करें। उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी।

मूसा 8:19–30

Image
नूह और उसका परिवार जहाज बना रहे हैं

नूह दुखी था क्योंकि लोगों ने पश्चाताप नहीं किया था। प्रभु ने नूह से एक बड़ा जहाज बनाने के लिए कहा था। जहाज, नूह के परिवार को बाढ़ के दौरान सुरक्षित रखेगा।

उत्पत्ति 6:14–18; मूसा 8:25

Image
पशु संदूक में चल रहे हैं

नूह के परिवार ने जहाज में भोजन रखा। प्रभु ने नूह को हर प्रकार के कम से कम दो जानवर भेजे। पशु जहाज में चले गए और सात दिनों के बाद वर्षा होनी शुरू हो गई।

उत्पत्ति 6:18–22; 7:1–9

Image
जहाज समुद्र में तैरते हुए

ठीक जैसी कि प्रभु ने चेतावनी दी थी, 40 दिन और 40 रात तक वर्षा होती रही। बाढ़ ने पृथ्वी को डुबो दिया था।

उत्पत्ति 7:6–23

Image
नूह और परिवार

जहाज में मौजूद नूह का परिवार और सभी पशु पानी में सुरक्षित रूप से तैर रहे थे।

उत्पत्ति 7:24; 8:1–3

Image
भूमि पर नूह, परिवार और पशु

जब बाढ़ खत्म हुई, तब जहाज सूखी भूमि पर उतर गया। नूह और उसके परिवार ने प्रभु की आराधना के लिए वेदी बनाई और सुरक्षा के लिए उसको धन्यवाद दिया। प्रभु ने पृथ्वी पर दोबारा कभी भी बाढ़ नहीं लाने की प्रतिज्ञा की थी। उसने अपनी प्रतिज्ञा याद दिलाने के तौर पर इंद्रधनुष भेजा था।

उत्पत्ति 8:13–22; 9:8–17