Scripture Stories
भविष्यवक्ता मूसा


“भविष्यवक्ता मूसा,” पुराने नियम की कहानियां (2022)

“भविष्यवक्ता मूसा,” पुराने नियम की कहानियां

निर्गमन 2–3

भविष्यवक्ता मूसा

प्रभु के लोगों को मुक्त करने का आह्वान

Image
मिस्र वासी, इस्राएली को पीट रहे हैं

मूसा, फिरौन की बेटी के बेटे के रूप में बड़ा हुआ था। मूसा ने देखा कि मिस्र वासी, इस्राएलियों के प्रति बुरा व्यवहार करते थे। उसे यह देखकर दुख हुआ कि मिस्र वासियों ने इस्राएलियों को अपना गुलाम बना लिया था।

निर्गमन 2:10-11

Image
मूसा इस्राएलियों का बचाव कर रहा है

एक दिन मूसा ने देखा कि मिस्र वासी, इस्राएली को पीट रहा था। इस्राएली का बचाव करने के लिए मूसा ने मिश्र वासी को मार डाला।

निर्गमन 2:11-14

Image
निर्जन प्रदेश में मूसा

जब फिरौन को पता चला तो वह मूसा को मारना चाहता था, लेकिन मूसा मिस्र से भाग गया।

निर्गमन 2:15

Image
मूसा और परिवार

मूसा, मिद्यान नामक जगह पर आया, जहां वह सिप्पोरा नाम की महिला से मिला। उन्होंने शादी कर ली और उनके बच्चे हुए।

निर्गमन 2:21-22

Image
मूसा जलती हुई झाड़ियों को देख रहा है

मिद्यान में रहने के दौरान मूसा ने एक झाड़ी देखी जिसमें आग लगी थी, लेकिन आग, झाड़ी को जला नहीं रही थी। आग में प्रभु दिखाई दिया और उसने मूसा से बात की।

निर्गमन 3:1-6

Image
यीशु मूसा से बात कर रहा है

प्रभु ने कहा कि उसे पता है कि मिस्र में इस्राएली कष्ट में थे। उसने मूसा को मिस्र वापस लौटने और फिरौन को यह कहने की आज्ञा दी कि वह इस्राएलियों को मुक्त कर दे। प्रभु ने कहा कि वह इस्राएलियों को मुक्त करवाने और प्रतिज्ञा के देश तक पहुंचाने में मूसा की मदद करेगा।

निर्गमन 3:7-18