Scripture Stories
भविष्यवक्ता एलीशा


“भविष्यवक्ता एलीशा,” पुराने नियम की कहानियां (2022)

“भविष्यवक्ता एलीशा,” पुराने नियम की कहानियां

2 राजा 2; 4

भविष्यवक्ता एलीशा

प्रभु के चमत्कार

Image
एल्लियाह एलीशा से बात कर रहा है

भविष्यवक्ता एल्लियाह के द्वारा, प्रभु ने एलीशा को अगला भविष्यवक्ता बनने के लिए तैयार किया था। इसके बाद, प्रभु एल्लियाह को स्वर्ग ले गया।

2 राजा 2:1–15

Image
महिला तेल डाल रही है

प्रभु ने बहुत से चमत्कार करने में एलीशा की मदद की थी। एलीशा ने एक बार एक गरीब महिला के कई बरतनों में तेल भर कर उसे आशीषित किया था। इसके बाद महिला ने अपने ऋण का भुगतान करने के लिए तेल बेच दिया था।

2 राजा 4:1–7

Image
एलीशा परिवार से बात कर रहा है

दूसरी बार, एक विश्वासी महिला ने एलीशा की सेवा की और उसके प्रति बहुत दया दिखाई थी। एलीशा ने उससे पूछा कि वह उसकी सेवा के बदले में क्या मदद कर सकता था। वह एक बच्चा चाहती थी। एलीशा ने उसे और उसके पति को पुत्र से आशीषित किया था।

2 राजा 4:8–17

Image
परिवार खुशियां मनाते हुए

लेकिन कुछ वर्षों के बाद, पुत्र बीमार हो गया और मर गया। महिला, एलीशा को ढूंढने गई क्योंकि उसे विश्वास था कि वह उसके पुत्र को बचा सकता था। एलीशा आया और उसने बच्चे को आशीष दी और वह फिर से जीवित हो गया। प्रभु ने बहुत से चमत्कार करने में एलीशा की मदद की थी। वह प्रभु का महान भविष्यवक्ता था।

2 राजा 4:18–37