2022
घरेलू संध्या क्या है?
अगस्त 2022


“घरेलू संध्या क्या है?” लियाहोना, अगस्त 2022.

मासिक लियाहोना संदेश, अगस्त 2022

घरेलू संध्या क्या है?

Image
बाहर बैठी मां, पिता और छोटी बच्ची

घरेलू संध्या आपके परिवार के इकट्ठा होने के लिए सप्ताह के दौरान अलग रखा गया समय है। इस समय के दौरान, आप “सुसमाचार सीख सकते हैं, गवाही को दृढ़ बना सकते हैं, एकता का निर्माण कर सकते हैं, और एक दूसरे का आनंद ले सकते हैं” (General Handbook: Serving in The Church of Jesus Christ of Latter-day Saints, 2.2.4, ChurchofJesusChrist.org)। घरेलू संध्या हर परिवार के लिए कुछ अलग दिखती है। लेकिन लक्ष्य यह है कि इस समय का उपयोग एक साथ और उद्धारकर्ता के समीप आने के लिए करना है।

तैयारी

एक ऐसी गतिविधि के बारे में सोचें जो आपके परिवार को पसंद हो और एक सुसमाचार विषय जिसके बारे में आप एक साथ चर्चा करना और सीखना चाहते हों। साथ ही, प्रत्येक सप्ताह एक दिन और समय चुनें जब परिवार के अधिकांश या सभी सदस्य मिल सकें। गिरजा सदस्यों को सोमवार की रात को घरेलू संध्या आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। लेकिन परिवार तब मिल सकते हैं, जब भी उनके लिए सबसे अच्छा हो।

Image
प्रार्थना करता हुआ परिवार

प्रार्थना

कई परिवार प्रार्थना के साथ घरेलू संध्या का आरंभ और समापन करते हैं। यह पवित्र आत्मा को उनके घर में आमंत्रित करता है। घरेलू संध्या बच्चों और वयस्कों के लिए एक छोटे समूह के साथ प्रार्थना करना सीखने का एक आदर्श समय है।

संगीत

कई परिवारों में एक आरंभिक और समापन गीत भी होता है। वे आमतौर पर स्तुतिगीत-पुस्तिका या प्राथमिक गीतपुस्तिका से एक गीत चुनते हैं। गिरजे के पास music.ChurchofJesusChrist.org पर स्तुतिगीतों की पियानो रिकॉर्डिंग हैं। आप टेंपल स्कुएयर पर गायनमंडली के वीडियो भी देख सकते हैं। घरेलू संध्या के दौरान गायन से सदस्यों को गिरजे में गाए जाने वाले स्तुतिगीतों को सीखने में मदद मिलती है।

पाठ

गिरजे के पास कई संसाधन हैं जो घरेलू संध्या में मदद कर सकते हैं। आप कुछ मिनट के लिए लियाहोना, Friend, या For the Strength of Youth के एक लेख को पढ़ कर उस पर चर्चा कर सकते हैं। यह गिरजे के वीडियो देखने और चर्चा करने का भी समय हो सकता है। या आप महा सम्मेलन से एक संदेश पढ़ सकते हैं, धर्मशास्त्र पढ़ सकते हैं, या उस सप्ताह के आओ, मेरा अनुसरण करो के भाग पर चर्चा कर सकते हैं।

Image
कुकीस बनाते हुए बच्चे

मिशेल लोयनेस द्वारा कुकीस बनाते हुए बच्चों की फोटो

परिवार की भागीदारी

बच्चे घरेलू संध्या में भाग ले सकते हैं। वे गतिविधियों की योजना बनाने, प्रार्थना करने या गीत चुनने और उनका नेतृत्व करने में मदद कर सकते हैं। वे पाठ भी सिखा सकते हैं। घरेलू संध्या से पहले, आप अपने बच्चे को Friend पत्रिका में एक कहानी या उनके पसंदीदा धर्मशास्त्र की कहानी पढ़ने में मदद कर सकते हैं। वह बच्चा तब उस कहानी को परिवार को पाठ के रूप में सुना सकता है। कई बच्चे घरेलू संध्या के लिए धर्मशास्त्रों की कहानियों का अभिनय करना भी पसंद करते हैं। बड़े बच्चों को पाठ की योजना बनाने दें या एक महा सम्मेलन संदेश चुनें जिसे वे पढ़ना चाहते हैं। फिर उन्हें चर्चा का नेतृत्व करने के लिए कहें।

गतिविधियां

कई परिवार घरेलू संध्या के हिस्से के रूप में गतिविधियों का आनंद लेते हैं। भीतरी गतिविधियों में खेल खेलना, क्राफ्ट बनाना या एक साथ खाना बनाना शामिल हो सकता है।

बाहरी गतिविधियों के लिए आप टहलने जा सकते हैं, पारिवारिक लंबे पैदल भ्रमण पर जा सकते हैं या साथ में बाहर कोई खेल खेल सकते हैं। एक ऐसी गतिविधि चुनें जो परिवार के सभी सदस्य कर सकें और साथ में आमोद-प्रमोद हो सकें। प्रतिस्पर्द्धात्मक क्षणों से बचें जो आत्मा को दूर कर सकते हैं।

सेवा

घरेलू संध्या परिवारों के लिए दूसरों की सेवा करने का एक अच्छा समय है। उदाहरण के लिए, आप कुछ वृद्ध पड़ोसियों की मदद कर सकते हैं, एक बेघर आश्रय में भोजन परोस सकते हैं, प्रचारकों को लिख सकते हैं या कूड़ा उठा सकते हैं।