2022
रूत और नाओमी
जून 2022


“रूत और नाओमी,” मासिक Friend संदेश, जून 2022

“रूत और नाओमी”

मासिक Friend संदेश, जून 2022

रूत और नाओमी

Image
रूत की शादी होती हुई, नाओमी के परिवार के साथ

एप्रील स्टॉट द्वारा चित्रण

अकाल के कारण नाओमी और उसका परिवार एक नए प्रदेश में आया। उनकी मुलाकात रूत नाम की एक युवती से हुई। रूत ने नाओमी के बेटे से शादी की।

Image
रूत मरते हुए पति के साथ

इसके बाद रूत के पति की मृत्यु हो गई। रूत बहुत उदास थी।

Image
नाओमी

नाओमी भी बहुत उदास थी। उसकी देखभाल करने के लिए उसके पास कोई परिवार नहीं बचा था। उसने उस प्रदेश में वापस जाने का निर्णय लिया, जहां से वह आई थी।

Image
नाओमी और रूत

नाओमी ने रूत से कहा कि वह अपने परिवार के पास वापस चली जाए। लेकिन रूत नाओमी से प्यार करती थी। उसने नाओमी के साथ आने और उसकी देखभाल करने का वादा किया।

Image
रूत इकट्ठा करती हुई

रूत और नाओमी गरीब थे। इसलिए रूत ने उनके लिए भोजन खोजने के लिए कड़ी मेहनत की।

Image
बोअज और रूत खेत में

एक दिन बोअज नाम के एक आदमी ने रूत को अपने एक खेत में बचा हुआ अनाज इकट्ठा करते देखा।

Image
बोअज अपने नौकर के साथ

बोअज दयालु था। उसने अपने कर्मचारियों को रूत के लिए अतिरिक्त खाना छोड़ने के लिए कहा।

Image
रूत, बोअज और नाओमी, एक बच्चे के साथ

बाद में रूत और बोअज की शादी हो गई। उन्हें एक बच्चा हुआ। नाओमी ने उसकी देखभाल करने में मदद की।

Image
खाना परोसता परिवार

मैं दूसरों की देखभाल करने में मदद कर सकता/सकती हूं। मैं जरूरतमंदों के प्रति दयालु हो सकता/सकती हूं।

रंगने का पृष्ठ

मैं दूसरों की देखभाल कर सकता/सकती हूं

Image
दादा के साथ बच्चे

डाउनलोड करने के लिए चित्र पर क्लिक करें।

एप्रिल स्टॉट द्वारा चित्रण

आप किस की मदद कर सकते हैं?