2022
रविवार की गिरजा सभाओं में क्या होता है?
जून 2022


“रविवार की गिरजा सभाओं में क्या होता है?‏,“‏ लियाहोना, जून 2022

मासिक लियाहोना संदेश, जून 2022

रविवार की गिरजा सभाओं में क्या होता है?

Image
दो महिलाएं गले लगते हुए

अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के सदस्य प्रत्येक रविवार को परमेश्वर की आराधना करने और एक दूसरे को यीशु मसीह का सुसमाचार सिखाने के लिए एकत्रित होते हैं। भाग लेने के लिए सभी का स्वागत है, और सदस्यों के पास प्रार्थना करने, संदेश देने और यदि वे चाहें तो पाठ सिखाने का अवसर मिलता है। इन सभाओं से सदस्यों को विश्वास में एक-दूसरे को दृढ़ बनाने में मदद मिलती है और “उनके ह्रदय एकता के बंधन और एक दूसरे के प्रति प्रेम से बंधे रहते हैं” (मुसायाह 18:21)।

Image
व्हीलचेयर में प्रभु-भोज देता हुआ लड़का

प्रभु-भोज सभा

वार्ड या शाखा के सदस्य प्रत्येक रविवार को प्रभुभोज सभा के लिए एकत्रित होते हैं। (जो हमारे विश्वास के नहीं हैं, उनका भी इसमें शामिल होने के लिए स्वागत है।) इस सभा के दौरान सदस्यों को यीशु मसीह को याद करने में मदद करने के लिए प्रभु-भोज दिया जाता है (प्रभु-भोज के विषय में अधिक जानकारी के लिए देखें April 2022 Gospel Basics article)। सभाओं में प्रार्थना, आराधना संगीत और सदस्यों द्वारा यीशु मसीह के सुसमाचार के बारे में दिए गए संदेश भी शामिल होते हैं।

Image
गिरजे में दो मुस्कुराती हुई लड़कियां

अन्य सभाएं

प्रभु-भोज सभा के बाद, सदस्य कक्षाओं और परिषदों में अलग हो जाते हैं। 18 माह से 11 वर्ष तक के बच्चे प्राथिमक में जाते हैं। प्रत्येक माह के पहले और तीसरे रविवार को, अन्य सभी सदस्य रविवार विद्यालय में भाग हैं। दूसरे और चौथे रविवार को, वे सहायता संस्था, युवतियां, या पौरोहित्य परिषद की सभाओं में भाग लेते हैं।

प्रार्थना

गिरजा सभाओं में प्रार्थनाएं सदस्यों द्वारा की जाती हैं। प्रार्थनाएं सरल और पवित्र आत्मा द्वारा निर्देशित होती हैं। सदस्य उन शब्दों का प्रयोग करते हुए प्रार्थना करते हैं जो स्वर्गीय पिता के लिए प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हैं। इसमें सर्वनाम आप, आपका और आपकी का उपयोग करना शामिल है, जब उनसे प्रार्थना की जाती है।

संदेश

धर्माध्यक्षता या शाखा अध्यक्षता का एक सदस्य, सदस्यों को प्रभु-भोज सभा में संदेश देने के लिए आमंत्रित करता है। ये संदेश यीशु मसीह के सुसमाचार पर केंद्रित होते हैं। जब वक्ता अपना संदेश तैयार करते हैं तो वे धर्मशास्त्रों का और गिरजे के मार्गदर्शकों के शब्दों का उपयोग करते हैं। वे अपने जीवन में सुसमाचार नियम के आशीषों की गवाही भी देते हैं।

पाठ

प्रभु-भोज सभा के बाद, सदस्य छोटी कक्षाओं में सुसमाचार के बारे में सीखते हैं। पाठ धर्मशास्त्र, महा सम्मेलन की शिक्षाओं या अन्य विषयों के बारे में हो सकते हैं। भले ही शिक्षक पाठ का नेतृत्व करेगा, परंतु यह व्याख्यान नहीं है। कक्षा के सभी सदस्य विषय पर अपने विचार साझा कर सकते हैं।

Image
गिरजे के मंच ​से बोल रहा पुरुष

गवाही

महीने में एक बार, प्रभु-भोज सभा में एक गवाही सभा शामिल होती है। आमतौर पर यह महीने के पहले रविवार को होती है। इस सभा के दौरान, सदस्य यीशु मसीह और उनके सुसमाचार की अपनी गवाही दे सकते हैं। गवाही देने का अर्थ है, पवित्र आत्मा से प्रेरित सुसमाचार की सच्चाइयों को घोषित करना।

तैयारी

सदस्य रविवार की सभाओं के लिए प्रार्थना करके, धर्मशास्त्र का अध्ययन करके और पवित्र आत्मा से प्रेरणा प्राप्त करने के लिए तैयारी करते हैं। यदि आपको संदेश देने या पाठ सिखाने के लिए आमंत्रित किया जाता है, तो प्रार्थनापूर्वक सोचें कि आप सुसमाचार के नियमों को कैसे सिखा सकते हैं। धर्मशास्त्रों का उपयोग करें। सत्य की गवाही दें। यदि आवश्यक हो, तो आपके गिरजे के मार्गदर्शक तैयारी करने में आपकी मदद कर सकते हैं।