2021
महा सम्मेलन: विश्वव्यापी गिरजा सभा
सितंबर 2021


“महा सम्मेलन: विश्वव्यापी गिरजा सभा,” Liahona, सितंबर 2021

मासिक लियाहोना संदेश, सितंबर 2021

महा सम्मेलन: विश्वव्यापी गिरजा सभा

हम महा सम्मेलन के दौरान भविष्यवक्ताओं और गिरजे के अन्य मार्गदर्शकों को सुनते हैं। वे हमें सिखाते हैं जो परमेश्वर हमें बताना चाहता है।

Image
सम्मेलन केंद्र का बाहरी हिस्सा

प्रत्येक अप्रैल और अक्टूबर में, गिरजा सभाओं की एक श्रृंखला आयोजित करता है जिसे महा सम्मेलन कहते हैं। मार्गदर्शक यीशु मसीह और उसके सुसमाचार के बारे में सिखाते और गवाही देते हैं। महा सम्मेलन साल्ट लेक सिटी, यूटाह, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया जाता है, और 80 से अधिक भाषाओं में विश्व-भर में प्रसारित होता है। सभी सदस्यों और अन्य किसी भी इच्छुक लोगों को वार्ता सुनने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

Image
सम्मेलन केंद्र का भीतरी हिस्सा

गिरजे के प्रथम सम्मेलन

गिरजा आधिकारिक तौर पर 6 अप्रैल 1830 को एक सभा के दौरान संगठित किया गया था (देखें सिद्धांत और अनुबंध 20)। प्रथम महा सम्मेलन 9 जून 1830 को आयोजित किया गया था। तब से, जहां भी सदस्य एकत्रित हो सकते हैं, गिरजे के अध्यक्ष के निर्देशन में कई महा सम्मेलन आयोजित किए गए हैं। 1840 के दशक में मार्गदर्शकों ने साल में दो बार सम्मेलन आयोजित करना आरंभ किया था।

Image
मंच पर अध्यक्ष नेलसन

सम्मेलनों का आयोजन आज कैसे किया जाता है

गिरजे की प्रथम अध्यक्षता, बारह प्रेरितों की परिषद और अन्य मार्गदर्शक महा सम्मेलन के दौरान संबोधन करते हैं। टेम्पल स्क्वायर की मंडप गायक मंडली और गिरजे की अन्य गायक मंडलियां संगीत प्रदान करती हैं। प्रत्येक सम्मेलन के पांच सत्र होते हैं: तीन शनिवार को और दो रविवार को। अप्रैल में, शनिवार को तीसरा सत्र हारूनी और मिलिकिसदक पौरोहित्य परिषदों के सदस्यों के लिए होता है। अक्टूबर में, यह सहायता संस्था की सदस्याओं और युवतियों के लिए होता है।

मार्गदर्शकों की शिक्षाएं

सम्मेलन से पहले के महीनों में, गिरजे के मार्गदर्शक यह जानने के लिए प्रार्थना करते हैं कि उन्हें क्या सिखाना है। प्रभु मार्गदर्शकों को जानने के लिए प्रेरित करता है कि उन्हें क्या सिखाना चाहिए। वे सुसमाचार सच्चाइयां सिखाते हैं और हमें परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करने के लिए आमंत्रित करते हैं। वे यीशु मसीह की गवाही भी देते हैं और हमें उसका अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

महा सम्मेलन संदेशों से सीखना

महासम्मेलन से पहले, हम यह सुनने के लिए प्रार्थना कर सकते हैं कि प्रभु हमें क्या सिखाना चाहता है। जब हम वार्ताओं को सुनते हैं, तो आत्मा हमें सिखाती है कि हमें क्या जानने की आवश्यकता है। सम्मेलन के बाद, वार्ताएं ChurchofJesusChrist.org, Gospel Library ऐप और Liahonaपर मिलती हैं। हम यीशु मसीह और उसके सुसमाचार के बारे में अधिक जानने के लिए वार्ताओं का प्रार्थनापूर्वक अध्ययन कर सकते हैं।

धर्मशास्त्रों से

यीशु मसीह ने सिखाया है कि हमें अक्सर एकसाथ मिलकर सभा करनी चाहिए (देखें 3 नफी 18:22)।

जब गिरजे के सदस्य एक साथ उपासना करते हैं, तो प्रभु उनके बीच होगा (see मत्ती 18:20)।

प्रभु ने गिरजे के सदस्यों को “एक दूसरे को निर्दश देने और समझाने” की आज्ञा दी थी (सिद्धांत और अनुबंध 43:8)।

जब गिरजे के सदस्य मसीह में विश्वास दिखाते हैं, तो उसकी आत्मा उनके साथ होगी जब वे एकत्रित होते हैं (देखें सिद्धांत और अनुबंध 44:2)।