2021
परमेश्वर का पौरोहित्य
अगस्त 2021


“परमेश्वर का पौरोहित्य,” युवाओं की शक्ति के लिए, अग. 2021, 20–21.

मासिक युवाओं की शक्ति के लिए संदेश, अगस्त 2021

परमेश्वर का पौरोहित्य

सिद्धांत और अनुबंध 84

जो हर युवा को पौरोहित्य और उससे उनके संबंध के बारे में मालूम होना चाहिए।

Image
युवा

क्या आपने कभी देखा है कि यह कितना भ्रामक हो सकता है जब एक शब्द दो तरीकों से उपयोग किया जाता है? उदाहरण के लिए, अंग्रेजी शब्द earth ग्रह जिस पर हम रहते हैं उसे और हमारे पैरों के नीचे की मिट्टी दोनों को प्रदर्शित करता है। दोनों सही हैं, लेकिन जब आप शब्द का उपयोग करते हैं तो आपका जो अर्थ होता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उस क्षण किस बारे में बात कर रहे हैं। इसे और अधिक भ्रामक बनाने के लिए, जब earth हमारे ग्रह को दर्शाता है, तो इसमें मिट्टी भी शामिल होती है, क्योंकि मिट्टी ग्रह पर है।

पौरोहित्य शब्द को परिभाषित करना

पौरोहित्यएक ऐसा शब्द है जिसे हम गिरजे में दो तरह से उपयोग करते हैं। यह शब्द परमेश्वर की समग्र शक्ति और अधिकार को दर्शाता है। हालांकि, हम पौरोहित्य का उपयोग अधिक सीमित तरीके से भी करते हैं—यह “शक्ति और अधिकार को दर्शाता है जो परमेश्वर नियुक्त किए गए पौरोहित्य धारकों को परमेश्वर के बच्चों के उद्धार के लिए आवश्यक सभी विधियों को करने के लिए देता है।”1

पुरूष को प्रदान किया गया पौरोहित्य परमेश्वर की समग्र शक्ति का नहीं है। निम्नलिखित चार्ट इस बिंदु को दिखाता है।

इस चार्ट में आप परमेश्वर की शक्ति के कुछ उदाहरण देखते हैं, जो असीमित है और इसकी कोई सीमा नहीं है। इसके अंदर, आप परमेश्वर के पौरोहित्य की शक्ति और अधिकार के उदाहरण भी देखते हैं, जिसे वह मसीह के गिरजे में कार्य करने के लिए योग्य पुरुषों को प्रदान करता, या देता है।

आपके जीवन में पौरोहित्य अधिकार के उदाहरण

पौरोहित्य की सभी आशीषें स्वर्गीय पिता की सभी प्रिय बेटियों और बेटों को मिलती हैं। दूसरी सूची उन आशीषों का प्रतिनिधित्व करती है जो आपके पास एक ऐसे व्यक्ति के माध्यम से आती हैं जो पौरोहित्य की कुंजियां धारण करता है या जिसे पौरोहित्य अधिकार प्रदान किया गया हो।

यह आदेश परमेश्वर ने पृथ्वी पर अपने गिरजे के संगठन और प्रशासन के लिए स्थापित किया है। परमेश्वर के पौरोहित्य अधिकार के अन्य उदाहरणों में डीकन या शिक्षक परिषद के अध्यक्ष शामिल हैं जिनके पास अपनी परिषद के कार्य को निर्देशित करने के लिए कुंजियां होती हैं, जैसे घर में पिता की आशीषें देना, और मंदिर विधियां और अनुबंध।

पुरुष, महिलाएं, और पौरोहित्य

हालांकि पौरोहित्य पद केवल पुरुषों को नियुक्त किया जाता है, अध्यक्ष डालिन एच ओक्स, प्रथम अध्यक्षता में प्रथम सलाहकार, ने एक महत्वपूर्ण सिद्धांत समझाया है: “पौरोहित्य ऐसी दिव्य शक्ति और अधिकार है जिसे इस भरोसे से धारण किया जाता है कि इसका उपयोग परमेश्वर के सभी बच्चों के लाभ के लिए उसका कार्य करने के लिए किया जाएगा। जिन्हें पौरोहित्य पद पर नियुक्त किया गया या जो इसके अधिकार का उपयोग करते हैं वेपौरोहित्य नहीं है। पुरूष जो पौरोहित्य धारण करते हैं पौरोहित्य नहीं हैं। … हमें नियुक्त किए गए पुरुषों को पौरोहित्यके रूप में संदर्भ नहीं करना चाहिए।”2

हालांकि महिलाओं को पौरोहित्य के लिए नियुक्त नहीं किया जाता है, अध्यक्ष रसल एम. नेलसन ने समझाया था, “जब आपको सेवा करने के लिये नियुक्त किया जाता है, ऐसे व्यक्ति द्वारा जिसके पास पौरोहित्य कुंजियां हैं … तो आपको उस नियुक्ति में कार्य करने का पौरोहित्य अधिकार दिया जाता है।”3 इसके कुछ उदाहरणों में युवतियों की कक्षा अध्यक्षताएं, सुसमाचार का प्रचार करने वाली बहन प्रचारक, वार्ड और स्टेक में मार्गदर्शक, जिन्हें सिखाने और मार्गदर्शन करने के लिए नियुक्त किया गया है, और मंदिर में विधि कार्यकर्ता शामिल हैं।

पौरोहित्य शक्ति प्रत्येक को आशीष देती है

आप युवक और युवतियां जिन आशीषों को प्राप्त करते हो बपतिस्मा पर बनाए अनुबंधों और वे अनुबंध जो आप मंदिर में बनाएंगे उनके माध्यम से आपकी हैं। बेशक आपके अपने घर में कोई पौरोहित्य धारक नहीं है, फिर भी आपको अपने जीवन में परमेश्वर की पौरोहित्य शक्ति से आशीषित किया जा सकता है जब आप उसके साथ बनाए अनुबंधों का पालन करते हैं (देखें 1 नफी 14:14)।

जब हम अपने अनुबंधों के अनुसार जीवन जीते हैं, तो हमें आशीषें मिलती हैं जो हमें मजबूती प्रदान करती हैं। हम आपको अपने जीवन में पौरोहित्य की आशीषों पर विचार करने के लिए आमंत्रित करते हैं—वे आशीषें जो परमेश्वर की अंतहीन पौरोहित्य शक्ति के कारण आती हैं और वे जो विशेष रूप से उन लोगों के पौरोहित्य अधिकार के माध्यम से आती हैं जिन्हें परमेश्वर के गिरजे में नियुक्त किया गया है।

विवरण

  1. डेल जी. रेनलुंड और रूथ लिब्बर्ट रेनलुंड, The Melchizedek Priesthood: Understanding the Doctrine, Living the Principles (2018), 11।

  2. डालिन एच. ओक्स, “The Melchizedek Priesthood and the Keys,”72 Ensign या Liahona, मई 2020, 69)।

  3. अध्यक्ष रसल एम. नेलसन, “Spiritual Treasures,” अक्टू. 2019 general conference (Ensign या Liahona, नवं. 2019, 78).