2022
हम दसमांश क्यों देते हैं
दिसंबर 2022


“हम दसमांश क्यों देते हैं,” लियाहोना,दिसंबर 2022

मासिक लियाहोना संदेश, दिसंबर 2022

हम दसमांश क्यों देते हैं

Image
सिक्कों का ढेर

अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के सदस्य अपनी आय का दसवां हिस्सा गिरजे को देते हैं। इसे दसमांश कहा जाता है। इस पैसे का उपयोग पूरी दुनिया में गिरजे का काम करने के लिए किया जाता है।

दसमांश क्या है ?

दसमांश देना परमेश्वर की आज्ञाओं में से एक है, जो कि हमारी आय का दसवां हिस्सा उसके गिरजे को देना है। जब हम दसमांश देते हैं, तो हम अपनी आशीषों के लिए परमेश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। हम यह दर्शाते हैं कि हमें प्रभु पर भरोसा है और हम हर बात में उसकी आज्ञा मानने के लिए तैयार हैं।

Image
लोग दसमांश के रूप में मेल्कीसेदेक के पास वस्तुएं लाते हुए

मेल्कीसेदेक—भण्डार का रखवाला, क्लार्क केली प्राइस द्वारा

पुराने नियम की शिक्षाएं

परमेश्वर के लोगों ने पुराने नियम के समय से ही दसमांश दिया है। उदाहरण के लिए, अब्राहम ने दसमांश दिया (देखें उत्पत्ति 14:18-20)। दसमांश का नियम मूसा और मलाकी सहित प्राचीन भविष्यवक्ताओं द्वारा भी सिखाया गया था (देखें लैव्यवस्था 27:30–34; नहेमायाह 10:35–37; मलाकी 3:10)।

दसमांश का नियम की पुनःस्थापना

1838 में, भविष्यवक्ता जोसफ स्मिथ ने प्रभु से पूछा कि गिरजे के सदस्यों को दसमांश कैसे देना चाहिए। प्रभु का उत्तर सिद्धांत और अनुबंध 119, में लिखा है जो कहता है कि सदस्यों को अपनी आय का दसवां हिस्सा गिरजे को देना चाहिए (देखें पद 4 )। गिरजे के मार्गदर्शकों ने सिखाया है कि “आय” का अर्थ आमदनी है।

Image
हाथ मिलाते हुए एक व्यक्ति दूसरे को लिफाफा दे रहा है

जेमी डेल जॉनसन द्वारा फोटो

दसमांश का भुगतान कैसे करें

हम donations.ChurchofJesusChrist.org पर ऑनलाइन दान फॉर्म भरकर दसमांश का भुगतान कर सकते हैं। या हम फॉर्म भर कर धर्माध्यक्षता या शाखा अध्यक्षता के किसी सदस्य को पैसे दे सकते हैं। सारा पैसा गिरजे के मुख्यालय को भेजा जाता है, जहां गिरजे के मार्गदर्शक (प्रथम अध्यक्षता, बारह प्रेरितों की परिषद, और पीठासीन धर्माध्यक्षता) प्रार्थनापूर्वक निर्णय लेते हैं कि इसका उपयोग कैसे किया जाएगा।

आशीषें

प्रभु ने प्रतिज्ञा की है कि जो लोग दसमांश देते हैं उन्हें संसारिक और आत्मिक रूप से आशीषित किया जाएगा। दसमांश परमेश्वर के सभी बच्चों को उसके बारे में सीखने और सुसमाचार में बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।

Image
सॉल्ट लेक मंदिर

दसमांश निधि का उपयोग कैसे किया जाता है

दसमांश के पैसे का उपयोग दुनिया भर में प्रभु के गिरजों के निर्माण के लिए किया जाता है। इसमें मंदिरों और अन्य गिरजा भवनों का निर्माण, धर्मशास्त्रों और अन्य सामग्रियों को छापना, गिरजे के स्वामित्व वाले स्कूलों को वित्तीय सहायता देना और पारिवारिक इतिहास और प्रचारक कार्यों में मदद करना शामिल है।

दसमांश घोषणा

साल में एक बार, गिरजे के सदस्य अपने धर्माध्यक्ष (या शाखा अध्यक्ष) से ​​मिलते हैं और उन्हें बताते हैं कि क्या वे पूर्ण-दसमांश भुगतानकर्ता हैं।

दसमांश का क्या उपयोग किया जाता है

Image
ओकलैड कैलिफोर्निया मंदिर

लॉगिंन लॉनजिना जूनियर द्वारा ओकलैंड कैलिफोर्निया मंदिर की तस्वीर।

Image
विभिन्न भाषाओं में मॉरमन की पुस्तक की प्रतियां
Image
सभाघर