2022
धर्मशास्त्र: परमेश्वर के वचन
जून 2022


“धर्मशास्त्र: परमेश्वर के वचन,”लियाहोना, जुलाई 2022।

मासिक लियाहोना संदेश, जुलाई 2022

धर्मशास्त्र: परमेश्वर के वचन

Image
एक पुराने नियम के भविष्यवक्ता का लेखन

Old Testament Prophet [पुराने नियम के भविष्यवक्ता], जूडिथ ए. मेहर द्वारा

धर्मशास्त्र पवित्र पुस्तक हैं जो मुख्य रूप से भविष्यवक्ताओं द्वारा लिखे गए थे। धर्मशास्त्र यीशु मसीह की गवाही देते हैं और उनके सुसमाचार के बारे में सिखाते हैं। बाइबिल (जिसमें पुराना नियम और नया नियम शामिल हैं), मॉरमन की पुस्तक, सिद्धांत और अनुबंध, और अनमोल मोती, गिरजे के आधिकारिक धर्मशास्त्र हैं।

पुराना नियम

पुराना नियम प्राचीन समय में प्रभु के अनुबंधित लोगों के प्रति उनके आचरण का एक अभिलेख है। इसमें मूसा, यहोशू, यशायाह, यिर्मयाह और दानिय्येल जैसे भविष्यवक्ताओं की शिक्षाएं शामिल हैं। हालांकि यह यीशु मसीह के जन्म से सैकड़ों साल पहले लिखा गया था, पुराने नियम के कई भविष्यवक्ताओं ने उसके बारे में लिखा था।

नया नियम

नया नियम यीशु मसीह के जन्म, नाशमान जीवन, शिक्षाओं और प्रायश्चित का अभिलेख है। इसमें मसीह के प्रेरितों और अन्य शिष्यों की शिक्षाएं भी शामिल हैं। नया नियम हमें यह समझने में मदद करता है कि आज यीशु मसीह के सुसमाचार को कैसे जीया जाए।

Image
यीशु मसीह पर्वत पर शिक्षा देते हुए

मॉरमन की पुस्तक: यीशु मसीह की अन्य गवाही

मॉरमन की पुस्तक प्राचीन अमेरिका में रहने वाले कुछ लोगों का अभिलेख है। इसमें भविष्यवक्ताओं की शिक्षाएं शामिल हैं, और इसका मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को यह विश्वास दिलाना है कि यीशु ही मसीह है। भविष्यवक्ता जोसफ स्मिथ ने परमेश्वर के उपहार और शक्ति द्वारा सोने की पट्टियों से इसका अनुवाद किया था।

Image
जोसफ स्मिथ प्रकटीकरण प्राप्त करते हुए

Joseph Smith Jr. Receiving Revelation [जोसफ स्मिथ जु. प्रकटीकरण प्राप्त करते हुए], डेनियल ए. लेविस द्वारा

सिद्धांत और अनुबंध

सिद्धांत और अनुबंध में जोसफ स्मिथ और अन्य अंतिम-दिनों के भविष्यवक्ताओं को दिए गए प्रकटीकरण शामिल हैं। प्रकटीकरण वर्णन करते हैं कि कैसे मसीह के गिरजे का आयोजन किया गया है। इनमें पौरोहित्य, सुसमाचार की विधियों, और इस जीवन के बाद क्या होता है, के बारे में महत्वपूर्ण सुसमाचार शिक्षाएं शामिल हैं।

अनमोल मोती

अनमोल मोती में मूसा और इब्राहीम की पुस्तकें, जोसफ स्मिथ की गवाही और गिरजे के विश्वास के अनुच्छेद शामिल हैं। इसमें जोसफ स्मिथ-मत्ती भी शामिल है, जो जोसफ स्मिथ के नए नियम के अनुवाद का हिस्सा है।

धर्मशास्त्रों का अध्ययन

भविष्यवक्ताओं ने हमें प्रतिदिन धर्मशास्त्रों का अध्ययन करने की सीख दी है। ऐसा करने से हमें अपने विश्वास को बढ़ाने और स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह के समीप आने में मदद मिलती है। जब हम प्रार्थनापूर्वक धर्मशास्त्रों का अध्ययन करते हैं, तो पवित्र आत्मा हमारे प्रश्नों के उत्तर खोजने में हमारी सहायता करेगी।

आधुनिक भविष्यवक्ता

आज जब भविष्यवक्ता और प्रेरित पवित्र आत्मा की शक्ति से बोलते हैं, तो उनके शब्द धर्मशास्त्र के समान होते हैं। इसका एक उदाहरण महा सम्मेलन है। हम लियाहोना के मई और नवंबर के अंकों में सम्मेलन से शिक्षाओं का अध्ययन कर सकते हैं।

Image
मूसा शैतान पर काबू पाते हुए

Moses Overcomes Satan [मूसा शैतान पर काबू पाता है], जोसफ ब्रिकी द्वारा