2022
पीड़ित उद्धारकर्ता
अप्रैल 2022


“पीड़ित उद्धारकर्ता,” युवाओं की शक्ति के लिए, अप्रैल 2022।

मासिक युवाओं की शक्ति के लिए संदेश, अप्रैल 2022

पीड़ित उद्धारकर्ता

यीशु मसीह के आने से सैकड़ों वर्ष पहले, यशायाह ने हमारे पापों के लिए उसके कष्टों को देखा था।

तुच्छ जाना जाता और मनुष्यों का त्यागा हुआ

Image
यीशु मसीह के बंधे हाथ

जब यीशु मसीह संसार में आया, तो कुछ लोगों ने उन पर विश्वास किया, लेकिन अधिकांश ने नहीं किया। उन्होंने उसे तुछ समझा, और बहुतों ने उससे बैर रखा। अंत में, लोगों ने उसे उत्पीड़ित करवाने और मरवाने का निर्णय किया। (देखें 1 नफी 19:9।)

उसने हमारे शोक को सह लिया

Image
यीशु मसीह गतसमनी में प्रार्थना करता हुआ

यीशु मसीह ने हमारे सारे दर्द, बीमारी और कमजोरी को अपने ऊपर ले लिया। उसने ऐसा इसलिए किया ताकि वह हम पर दया और हमारी मदद कर सके। (देखें अलमा 7:11–13।)

वह हमारे उल्लंघनों के कारण घायल किया गया

Image
सलीब पर लटका हुआ मसीह

यीशु मसीह ने हमारे पापों के लिए दुख उठाया। उसने ऐसा इसलिए किया ताकि हमें क्षमा किया जा सके, जब हम पश्चाताप करते हैं। (देखें सिद्धांत और अनुबंध 18:11; 19:15–19।)

उसके कोड़े खाने से हम चंगे होते हैं

Image
पुनर्जीवित यीशु मसीह के हाथ को महसूस कर रहे लोग

“उसके कोड़े खाने से” उसके घाव हैं। ये उन सभी कष्टों के लिए हैं, जिन्हें उसने हमारे लिए सहा, जिसमें उसका लहू और उसकी मृत्यु भी शामिल हैं। क्योंकि यीशु मसीह ने हमारे लिए दुख उठाया, हम फिर से चंगे किये जा सकते हैं। उसका बलिदान हमारे पापों को क्षमा करना संभव बनाता है। जब हम पश्चाताप करते हैं और अपने अनुबंधों का पालन करने की कोशिश करते हैं, तो वह हमें चंगा करता है और हमें बदलता है। (देखें मुसायाह 3:7–11; विश्वास के अनुच्छेद 1:3।)