2022
अनुबंध हमें परमेश्वर से जोड़ते हैं
फरवरी 2022


“अनुबंध हमें परमेश्वर से जोड़ते हैं”, लियाहोना फरवरी 2022

मासिक लियाहोना संदेश, फरवरी 2022

अनुबंध हमें परमेश्वर से जोड़ते हैं

अनुबंध बनाने और उनका पालन करने से आशीषें मिलती हैं।

अनुबंध स्वर्गीय पिता और उसकी संतान के बीच एक प्रतिज्ञा है। जो अनुबंध हम उसके साथ बनाते हैं, वह उन अनुबंधों की शर्तें को तय करता है। जब हम वही करते हैं जो वह कहता है, तो हमें ढेर सारी आशीषें मिलती हैं। और हमें पृथ्वी पर केवल आशीषें ही नहीं मिलतीं—लेकिन जब हम अनुबंध बनाते हैं और उनका पालन करते हैं, तब हम एक दिन स्वर्ग में परमेश्वर और अपने परिवारों के साथ रहने के लिए लौटेंगे।

Image
बपतिस्मा

अनुबंध और विधियां

हम कुछ विधियों के दौरान अनुबंध बनाते हैं। हमें उन विधियों को प्राप्त करने और उन अनुबंधों का पालन करने की आवश्यकता है ताकि हम परमेश्वर के साथ रहने के लिए वापस लौट सकें। पौरोहित्य अधिकार द्वारा विधियां की जाती हैं। उन विधियों में बपतिस्मा और पुष्टिकरण, मेल्कीसेदेक पौरोहित्य प्राप्त करना (पुरुषों के लिए), और वे विधियां शामिल हैं जो हम मंदिर में प्राप्त करते हैं। प्रभु-भोज के दौरान, गिरजे के सदस्य परमेश्वर से की गई प्रतिज्ञाओं को नवीकृत करते हैं (देखें सिद्धांत और अनुबंध 20:77, 79)।

Image
प्रभु-भोज

अनुबंध हमें धार्मिकता से जीने में मदद करते हैं

बपतिस्मा के दौरान, हम यीशु मसीह का अनुसरण करने, हमेशा उसे याद करने, और आदेशों का पालन करने की प्रतिज्ञा करते हैं (सिद्धांत और अनुबंध 20:37 देखें)। परमेश्वर प्रतिज्ञा करता है कि पवित्र आत्मा हमेशा हमारे साथ रहे।

जब पुरुष पौरोहित्य प्राप्त करते हैं, तो वे परमेश्वर की पौरोहित्य शक्ति के योग्य जीवन जीने की प्रतिज्ञा करते हैं। परमेश्वर उन्हें आशीष देने की प्रतिज्ञा करता है। (देखें सिद्धांत और अनुबंध 84:33-40।)

Image
ब्राज़ील रेसिफ़ मंदिर

जेम्स पोर्टर द्वारा रेसिफ़ ब्राजील मंदिर का चित्रण

वे अनुबंध जो हम मंदिर में बनाते हैं

जब गिरजे के सदस्य मंदिर में अपना वृत्तिदान प्राप्त करते हैं, तो वे धार्मिकता से जीने और सुसमाचार के लिए बलिदान करने की प्रतिज्ञा करते हैं। उन्हें परमेश्वर से शक्ति की प्रतिज्ञा प्रदान की जाती है (देखें सिद्धांत और अनुबंध 38:32; 109:22)।

मंदिर की मुहरबंदी के दौरान, एक पति और पत्नी की शादी अनंतकाल के लिए होती है और वे एक-दूसरे और परमेश्वर के प्रति विश्वसनीय रहने की प्रतिज्ञा करते हैं। परमेश्वर वादा करता है कि वे उसके पास लौट सकते हैं और हमेशा के लिए परिवारों के रूप में रह सकते हैं। (देखें सिद्धांत और अनुबंध 132:19-20।)

Image
प्रचारक

हम अनुबंधित लोग हैं

जो अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के सदस्य बनते हैं, वे परमेश्वर के अनुबंधित लोग बन जाते हैं। उन्हें इब्राहीम के अनुबंध की आशीषें और जिम्मेदारियां भी मिलती हैं (देखें गलातियों 3:27-29)। परमेश्वर के अनुबंधित लोगों का हिस्सा होने का मतलब है कि जैसे-जैसे हम मसीह के करीब आते जाते हैं, हम एक दूसरे की मदद करते हैं। इसका अर्थ यह भी है कि हम पृथ्वी पर परमेश्वर के गिरजे को मजबूत करने के लिए काम करते हैं। जब हम अपने अनुबंधों का पालन करते हैं, तो हम परमेश्वर से शक्ति और बल पा सकते हैं।