“जरूरतमंदों की देखभाल करना,” लियाहोना, सितंबर 2023।
मासिक लियाहोना संदेश, सितंबर 2023
जरूरतमंदों की देखभाल करना
He Healed Many of Diverse Diseases [उसने बहुतों को जो नाना प्रकार की बीमारियों से दु:खी थे, चंगा किया], जे., कर्क रिचर्ड्स द्वारा, कॉपी नहीं किया जा सकता है
अंतिम दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के सदस्यों के रूप में, हम जरूरतमंद लोगों की देखभाल की प्रभु की शिक्षा का पालन करते हैं। हम लोगों की सेवा करके, आत्म-निर्भर बनने में उनकी सहायता करके और हमारे पास जो है उसे साझा करके उनकी देखभाल करते हैं।
यीशु मसीह का उदाहरण
यीशु मसीह, ने अपने आसपास के लोगों को प्रेम किया, उनकी सहायता की और उनके लिए प्रार्थना की। वह “भलाई करता फिरा” (प्रेरितों के काम 10:38)। हम अपने आसपास के लोगों से प्रेम, उनकी सहायता और उनके लिए प्रार्थना करके उसके उदाहरण का पालन कर सकते हैं। हम दूसरों की सहायता करने के तरीके हमेशा खोज सकते हैं।
सेवकाई
सेवकाई शब्द का उपयोग धर्मशास्त्रों में और प्रभु के गिरजे में इसका वर्णन करने के लिए किया गया है कि हम एक दूसरे की देखभाल कैसे करते हैं। पौरोहित्य धारकों को सेवकाई भाईयों के रूप में वार्ड या शाखा में व्यक्तियों या परिवारों की सेवकाई का काम सौंपा जाता है। सेवकाई बहनें, प्रत्येक वयस्क महिला को सौंपी जाती हैं। सेवकाई भाई और बहनें यह सुनिश्चित करते हैं कि गिरजे के सभी सदस्यों को याद रखा जाए और उनकी देखभाल की जाए।
दूसरों को आत्म-निर्भर बनने में सहायता करना
हम अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों को उनकी समस्याओं का दीर्घकालिक समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करके आत्म-निर्भर बनने में उनकी सहायता कर सकते हैं। जब वे अपने लक्ष्यों के लिए कार्य करते हैं, हम उन्हें सहारा दे सकते हैं। अगस्त 2023 लियाहोना सुसमाचार के मूलभूत लेख में आत्म-निर्भरता के बारे में अधिक जानकारी पाएं।
दूसरों की सहायता करना
ऐसे कई तरीके हैं, जिनसे हम अपने आस-पास के लोगों की सहायता कर सकते हैं और हम उनकी पार्थिव, आत्मिक और भावनात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में उनकी सेवा कर सकते हैं। दूसरों के बारे में जानने से हमें यह जानने में सहायता मिलती है कि हम उनकी बेहतर तरीके से सेवा कैसे करें। हम यह जानने के बारे में मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना भी कर सकते हैं कि हम सहायता के लिए क्या कर सकते हैं।
हमारे पास जो है, उसे साझा करना
हमें परमेश्वर ने जो देकर अशीषित किया है, उसे साझा करके हम दूसरों की सेवा कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, हम उपवास भेंट उदारता से दे सकते हैं या गिरजा की मानवीय सहायता निधि में दान दे सकते हैं। हम अपने समुदाय और अपने गिरजे की नियुक्तियों में भी सेवा कर सकते हैं।
गिरजे के मार्गदर्शकों के कर्तव्य
धर्माध्यक्ष अपने वार्ड में जरूरतमंद लोगों की देखभाल का निरीक्षण करते हैं। वह उपवास भेंट के धन का उपयोग जरूरतमंद सदस्यों की सहायता करने के लिए कर सकते हैं। अन्य मार्गदर्शक, जिनमें शामिल हैं उनके सलाहकार और सहायता संस्था एवं एल्डर परिषद की अध्यक्षताएं, ऐसे संसाधनों को खोजने में सदस्यों की सहायता कर सकते हैं, जिनका उपयोग वे अपनी आवश्यकताएं पूरी करने के लिए कर सकते हैं।
गिरजे के मानवीय प्रयास
गिरजा दुनिया भर में लोगों को आपातकालीन प्रतिक्रिया, सामुदायिक परियोजनाओं और स्वच्छ जल और टीकाकरण जैसे अन्य कार्यक्रमों में सहायता करता है। अधिक जानने के लिए, डेलिन एच. ओक्स, “गरीब और पीड़ित की सहायता करना,” लियाहोना, नवंबर 2022, 6–8 देखें।
© 2023 Intellectual Reserve, Inc. द्वारा. All rights reserved. अमरीका में छापा गया। अंग्रेजी अनुमति: 6/19। अनुवाद अनुमति: 6/19। Monthly Liahona Message, September 2023 का अनुवाद। Language. 19047 294