फ्रेन्ड
भविष्यवक्ता यशायाह
दिसंबर 2026


“भविष्यवक्ता यशायाह,” साथी, दिसंबर 2026, 46–47।

साथीमासिक संदेश, दिसंबर 2026

भविष्यवक्ता यशायाह

यशायाह का दिव्यदर्शन जिसमें प्रभु को देखने का चित्र

मंदिर में एक दिन, प्रभु ने यशायाह को भविष्यवक्ता होने के लिए नियुक्त किया था। यशायाह लोगों से प्रेम करता था और उसने उन्हें मसीह के आगमन के बारे में सिखाया।

यीशु मसीह के जन्म के बारे में भविष्यवाणी करते हुए यशायाह का चित्र

यशायाह को पता चल गया था कि यीशु मसीह एक दिन अपने लोगों को पापों से बचाने आएगा। लेकिन हर कोई उसे अपने उद्धारकर्ता के रूप में नहीं पहचान पाएगा। यशायाह बहुत दुखी था क्योंकि वह जानता था कि बहुत से लोग यीशु पर विश्वास नहीं करेंगे।

यीशु मसीह के द्वितीय आगमन के बारे में लिखते हुए यशायाह का चित्र

यशायाह ने यीशु मसीह के द्वितीय आगमन की भी भविष्यवाणी की थी। किसी दिन वह वापस आएगा और पूरी पृथ्वी का राजा होगा। वह हमेशा के लिए करुणा और शांति लाकर अपने पिता की योजना को पूरा करेगा। यशायाह ने कहा था कि तब हर कोई जान जाएगा कि यीशु मसीह ही उनका उद्धारकर्ता है।

रंगने का पृष्ठ

यीशु का जन्म बेहतलेम में हुआ था।

रंगने के पृष्ठ पीडीएफ में यूसुफ एक गधे को लेकर जाते हुए और मरियम उस पर सवार हैं

ऑड्रे डे द्वारा बनाया चित्र। इसकी प्रतिलिपि केवल गिरजा उपयोग के लिए बनाई जा सकती है।

आप उद्धारकर्ता के जन्म का उत्सव कैसे मनाते हैं?