फ्रेन्ड
आग में सुरक्षित
2026 अक्टूबर


“आग में सुरक्षित,” साथी, अक्टू. 2026, 46–48।

मासिक साथी संदेश, अक्टू. 2026

आग में सुरक्षित

राजा नबूकदनेस्सर का चित्र

राजा नबूकदनेस्सर ने सोने की एक विशाल मूर्ति बनवाई और अपने लोगों को उसकी आराधना करने के लिए मजबूर किया। यदि उन्होंने मना किया, तो उन्हें आग की भट्ठी में डाल दिया जाएगा।

शद्रक, मेशक, और अबेदनेगो और एक सैनिक का चित्र

शद्रक, मेशक, और अबेदनगो परमेश्वर से प्रेम करते थे और उन्होंने राजा के झूठे देवता की आराधना नहीं की।

राजा से बात करते हुए मित्रों का चित्र

तीनों मित्रों ने राजा से कहा कि वे केवल परमेश्वर की ही आराधना करेंगे। उन्हें विश्वास था कि परमेश्वर उनकी रक्षा करेगा। लेकिन अगर उसने उसे नहीं बचाया, तो फिर भी वे अपने विश्वास पर अडिग रहेंगे।

भट्टी में शद्रक, मेशक, और अबेदनेगो का चित्र

राजा क्रोध में था। उसने उन मित्रों को आग की धधकती भट्टी में डाल दिया। लेकिन जब राजा ने भट्टी में देखा, तो उसे आश्चर्य हुआ कि एक स्वर्गदूत उन तीनों के साथ आग में खड़ा था।

शद्रक, मेशक, और अबेदनेगो को भट्टी से बाहर निकलते हुए देखते हुए राजा का चित्र

राजा ने शद्रक, मेशक, और अबेदनेगो को बुलाया और वे भट्टी से बाहर निकल आए। वे आग में नहीं जले थे, यहां तक कि उनके कपड़े भी नहीं जले।

शद्रक, मेशक, और अबेदनेगो का राजा के साथ चलते और बात करते हुए चित्र

शद्रक, मेशक, और अबेदनेगो ने अपने जीवन पर खतरा होने पर भी परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन किया था। उनके उदाहरण से राजा को परमेश्वर पर विश्वास करने में मदद मिली थी।

रंगने का पृष्ठ

भविष्यवक्ताओं को प्रभु का वचन बोलने के लिए नियुक्त किया जाता है

बाइबल के भविष्यवक्ताओं का रंग भरने वाला पृष्ठ पीडीएफ

ऑड्रे डे द्वारा बनाया चित्र। इसकी प्रतिलिपि केवल गिरजा उपयोग के लिए बनाई जा सकती है।

आप भविष्यवक्ता के बताए मार्ग पर कैसे चलते हैं?