फ्रेन्ड
रूत और नाओमी
सितंबर 2026


“रूत और नाओमी,” साथी, सितंबर 2026, 46–48।

मासिक साथी संदेश, सितंबर 2026

रूत और नाओमी

नाओमी तथा उसका परिवार

नाओमी का परिवार यहूदा में रहता था। सूखे के कारण उनके पास पर्याप्त भोजन नहीं था, इसलिए वे मोआब चले गए।

नाओमी, रूत और ओर्पाह एक-दूसरे को दिलासा देते हुए

मोआब में, नाओमी के पति की मृत्यु हो गई और उसके बेटों ने ओर्पाह और रूत नामक महिलाओं से विवाह किया। उन्होंने 10 वर्षों तक नाओमी की देखभाल की। लेकिन बाद में ओर्पाह और रूत के पतियों की मौत हो गई। अब महिलाएं अकेली थी।

रूत एक ऊंट को ले जा रही है जिस पर नाओमी सवार है

ओर्पाह घर वापस लौट गई। लेकिन रूत रुककर नाओमी की देखभाल करना चाहती थी। रूत और नाओमी ने सुना कि यहूदा में फिर से फसलें पैदा होने लगी थी इसलिए वे यात्रा करके वहां पहुंची थी।

रूत अनाज इकट्ठा करते हुए

वे फसल कटाई के दौरान पहुंचे थे। नाओमी के बोअज नामक संबंधी के पास खेत थे। उसने रूत को अपने खेतों से बचे अनाज को लेने को कहा था। यह मुश्किल काम था।

रूत और बोअज बात करते हुए

बोअज, रूत का सम्मान करता था क्योंकि वह कड़ी मेहनत करती और वह नाओमी और प्रभु के प्रति वफादार थी।

रूत और बोअज

रूत ने बोअज से विवाह करने के बारे में पूछा। बोअज जानता था कि रूत वफादार और पवित्र महिला थी। उसने सहमति दे दी।

नाओमी, रूत, बोअज और बच्चा

रूत और बोअज का विवाह हो गया और उनका एक बेटा हुआ। कई वर्षों के बाद, यीशु मसीह ने इस वंश में जन्म लिया था।

रंगने का पृष्ठ

यीशु मसीह के कारण, मैं पश्चाताप कर स्वच्छ हो सकता हूं

बेंच पर बैठी लड़की को प्रभुभोज बांटते हुए एक युवा लड़के के रंग भरने वाले पृष्ठ का पीडीएफ

ऑड्रे डे द्वारा बनाया चित्र। इसकी प्रतिलिपि केवल गिरजा उपयोग के लिए बनाई जा सकती है।

सही चुनाव करने की बात याद रखने में आपकी क्या सहायता करता है?