सभी का स्वागत है अपने नजदीकी गिरजा में जाएं।

हम एक मसीह-केंद्रित समुदाय हैं, जो दूसरों से प्रेम करने और उनकी सेवा करने का सर्वोत्तम प्रयास करते हैं। यहां आपके लिए जगह है।
अपने नज़दीक गिरजा खोजें।
People in Lima, Peru: Attending Church

सामान्य प्रश्न

क्या अंतिम दिनों के संतो का यीशु मसीह का गिरजा के सदस्य ईसाई हैं?

हां! अन्तिम-दिनों के सन्तों का यीशु मसीह का गिरजा के सदस्यों के रूप में, हम मानते हैं कि यीशु मसीह परमेश्वर का पुत्र और संसार का उद्धारकर्ता है। वह हम सभी से इतना प्रेम करता है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। हम अपने आप को यीशु के समर्पित अनुयायी मानते हैं। यद्यपि हमारे कुछ विश्वास भिन्न हैं, फिर भी हम मानते हैं कि उसके जीवन, सेवकाई, बलिदान और पुनरुत्थान के माध्यम से, यीशु मसीह हमें पाप, पीड़ा और मृत्यु से बचाता है।

हमारे विश्वासके विषय में जानें।

गिरजे की सभाएं कैसी होती हैं?

गिरजा सेवा का समय विभिन्न कलीसियाओं में अलग-अलग होता है। हालांकि, आप सभी के लिए एक मुख्य आराधना सेवा होती हैं, जिसके बाद बच्चों, युवाओं और वयस्कों के लिए अलग अलग कक्षाएं होती है।

सभी के लिए की जाने वाली सेवा को “प्रभु भोज सभा” कहा जाता है। इस सभा में हर सप्ताह कलीसिया के अलग-अलग सदस्यों द्वारा दिए गए गीत, प्रार्थनाएं और उपदेश (या “वार्ता”) शामिल होती हैं। लेकिन बैठक का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा वह है जब हम उद्धारकर्ता को याद करने के लिए प्रभु भोज (जो प्रभु भोज के ही समान है) को लेते हैं।

रविवार की सेवाओं के बारे में अधिक जानें या अपने निकट स्थित गिरजा का पता खोजें

अंतिम दिनों के संतो का यीशु मसीह के गिरजे में मंदिर क्यों हैं?

अंतिम दिनों के संतो के लिए, एक मंदिर गिरजा भवनों से अलग होता है। मंदिर वह स्थान है जहां अंतिम-दिनों के संत परमेश्वर और यीशु मसीह के बारे में विशेष निर्देश प्राप्त करते हैं। मंदिर में, सदस्य परमेश्वर के साथ अनंत अनुबंध (या प्रतिज्ञा) करते हैं। इसमें आज्ञाओं का पालन करना, यीशु मसीह के सुसमाचार को जीना, विवाह में विश्वासयोग्य रहना, और जो कुछ हमारे पास है उसे बांटकर एक दूसरे की देखभाल करने की प्रतिज्ञाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, क्योंकि हम मानते हैं किपरिवार हमेशा के लिए होते हैं, मंदिरों के अंदर किया जाने वाला अधिकांश कार्य पारिवारिक बंधन को और भी मजबूत बनाने के लिए होता है। मंदिर में विवाह अनंत जीवन तक के लिए किए जाते हैं, न कि केवल “जब तक मृत्यु तुम्हें अलग न कर दे” के लिए। मंदिरों में माता-पिता और बच्चे अनंत परिवार बन जाते हैं। पूर्वज भी मंदिर की सभी आशीषें प्राप्त कर सकते हैं यदि कोई उनके लिए पवित्र धर्मविधि करता है और वे सेवा के उस कार्य को स्वीकार करते हैं। मंदिर व्यस्त स्थान हैं!

मॉरमन की पुस्तक क्या है?

मॉरमन की पुस्तकप्रेरित धर्मशास्त्र की पुस्तक है जो हमें परमेश्वर और यीशु मसीह के बारे में सिखाती है। यह हमें अपने व्यक्तिगत जीवन के लिए दिशा पाने में मदद करती है और हमें यीशु मसीह के करीब महसूस करने में मदद कर सकती है। यह नाम कहां से आया? सैकड़ों वर्ष पहले, मॉरमन नामक प्राचीन भविष्यवक्ता ने अपने लोगों का अभिलेख संकलित किया था। उन्हें भी हमारी तरह ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। और हमारी तरह ही, जब वे यीशु मसीह की तरफ हो लिए तो उन्हें भी शक्ति मिली। प्रचारकों के साथ मॉरमन की पुस्तक का परिचय प्राप्त करें

मॉरमन की पुस्तक बाइबल के साथ-साथ यीशु मसीह और दुनिया के उद्धारकर्ता और उद्धारक के रूप में उनके दिव्य मिशन की एक और गवाही के रूप में खड़ी है। बाइबल और मॉरमन की पुस्तक मिलकर हम सभी के लिए परमेश्वर के महान प्रेम की अधिक समझ प्रदान करती हैं और हमें उसके करीब आने में मदद कर सकती हैं। 

बाइबल और मॉरमन की पुस्तक एक साथ कैसे काम करती हैंइसके बारे में अधिक जानें।

क्या हम बाइबल में विश्वास करते हैं?

हां। बाइबल परमेश्वर का वचन है, पवित्र शास्त्र है, और इसकी शिक्षाओं का पालन करने से हमारे जीवन में आनन्द आता है। बाइबल के साथ-साथ, हम अंतिम दिनों के संतो के यीशु मसीह के गिरजे की अन्य पवित्र पुस्तकों में भी प्रेरणा पाते हैं। यह सब मिलकर हमें परमेश्वर और यीशु मसीह के बारे में महत्त्वपूर्ण सच्चाइयां सिखाने का काम करते हैं।

बाइबलमें हमारे विश्वास के बारे में और जानें।

अधिक देखें

परमेश्वर के और करीब बढ़ो। प्रचारकों से मिलें।

ऑनलाइन या व्यक्तिगत रूप से मिलें। हम आपके प्रश्नों का उत्तर देंगे और आपको आपके स्थानीय गिरजा समुदाय से परिचित कराएंगे।

मिलने के लिए अनुरोध करें
Two sister missionaries prepare to ride the subway in Hong Kong

यीशु मसीह, हमारा आदर्श उदाहरण

“हमें सभी को प्रेम और अच्छा करने की आवश्यक्ता है। हमें विवाद से बचना होगा और अपनी हर वार्ता में शांति स्थापित करने वाले बनना होगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपने सिद्धांतों और प्राथमिकताओं से समझौता कर लें, बल्कि दूसरों पर उनके लिए कठोर हमला करना बंद कर दें। हमारे परिपूर्ण आदर्श उदहारण ने अपनी सेवकाई में यही किया। यही वह उदाहरण है जो उसने हमारे सामने रखा और हमें उसका अनुसरण करने के लिए आमंत्रित किया। “
Leon Parson will be doing a painting of President Oaks and has requested photos of President Dallin H. Oaks as reference
अध्यक्ष डालिन एच. ओक्स
अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के भविष्यवक्ता और अध्यक्ष

यीशु मसीह पर केंद्रित आस्था का समुदाय

Four Corners: Primary Children
गिरजा से क्या अपेक्षा की जाए
गिरजा रोजमर्रा की जिंदगी की उलझनों में शरणस्थल है—ऐसा स्थान जहां आप अन्य विश्वासियों के साथ मिलकर परमेश्वर की आराधना कर सकते हैं और यीशु के समान बनने का प्रयास कर सकते हैं। हमें आपका आना बहुत अच्छा लगेगा!
Pacific, New Zealand, Stock Photos
हमारी मान्यताएं
हमारा सारा विश्वास परमेश्वर और यीशु मसीह पर केन्द्रित हैं। हम क्या विश्वास करते हैं और कैसे वे मूल विश्वास आपको उद्धारकर्ता का अनुसरण करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, इसके बारे में अधिक जानें।
हमारे हमरे बारे में जानें
Pacific, Tonga, Stock Photos
हमारे बारे में जानें
आपको दुनिया भर में अंतिम दिनों के संतो के यीशु मसीह के गिरजे के सदस्य मिलेंगे। हम आपके मित्र और पड़ोसी हैं जो संसार को बेहतर स्थान बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

गिरजे से नवीनतम समाचार प्राप्त करें।

दुनिया भर में अच्छी चीजें हो रही हैं। गिरजे की परियोजनाओं, आयोजनों, आपदा राहत प्रयासों आदि पर नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।

न्यूज़रूम पर जाएं
Chile: Family Life
अपने नज़दीक गिरजा
खोजें।
प्रचारकों से मिलें।
मॉरमनकी पुस्तक का अध्ययन करें